श्रद्धांजलि! शाहरुख खान ने लता मंगेशकर के लिए पढ़ा फातिहा, मैनेजर पूजा ने किया नमन

By: Pinki Mon, 07 Feb 2022 10:34:33

श्रद्धांजलि! शाहरुख खान ने लता मंगेशकर के लिए पढ़ा फातिहा, मैनेजर पूजा ने किया नमन

करोड़ों लोगों पर अपनी मधुर आवाज का जादू बिखेरने वाली भारत रत्न लता मंगेशकर का रविवार 6 फरवरी 2022 को निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। लता मंगेशकर ने निधन से पूरा देश दुखी है। रविवार शाम राजकीय सम्मान के साथ लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार मुंबई के शिवाजी पार्क में किया गया। पीएम मोदी, महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, श्रद्धा कपूर, मधुर भंडारकर, रणबीर कपूर सहित बॉलीवुड के तमाम दिग्गत सितारे लता दी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए और उन्हें विदाई दी।

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी मैनेजर पूजा ददलानी के साथ पहुंचे थे। शाहरुख और पूजा ने एक साथ दो तरीकों से कैसे लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि इसकी एक खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में शाहरुख खान दोनों हाथों को फैलाए इस्लामिक रीति-रिवाजों से लता मंगेशकर के लिए दुआ पढ़ते हुए नजर आए है। वहीं पूजा ददलानी हाथ जोड़कर नमन करती दिख रही हैं।

लता मंगेशकर के लिए दुआ पढ़ते हुए शाहरुख खान (Shahrukh Khan) का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान के हाथों में एक फूलों का हार है। शाहरुख पहले लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर पर फूलों का हार चढ़ाते हैं और फिर लता दीदी की आत्मा की शांति के लिए दुआ पढ़ते हैं और उन पर फूंक मारते हुए भी देखे जा सकते हैं।

इतना ही नहीं शाहरुख लता जी के लिए दुआ मांगने के बाद उनके पैरों को छूकर आशीर्वाद लेते हुए भी नजर आए। वहीं, शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी हाथों को जोड़कर स्वर कोकिला को नमन किया।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com